फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thieves raid jewellery shop and house

Gonda News: सराफा की दुकान व घर पर चोरों का धावा

Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves raid jewellery shop and house
सराफा की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी। -संवाद
परसपुर/खरगूपुर। परसपुर व खरगूपुर में शनिवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। परसपुर के चरसड़ी गांव में सराफा की दुकान में चोरी की वारदात हुई। यहां सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। वहीं, खरगूपुर के भंगहा के बगहा बाबा चौराहा पर शराब की दुकान व भंगहा के एक घर में चोरी भी चोरी हुई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

परसपुर (गोंडा)। परसपुर कस्बा निवासी शिवम सोनी उर्फ नवनीत की चरसड़ी में सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दुकान का शटर टूटा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गैस कटर से तिजोरी काटने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। दुकान से सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का बाला, चांदी का सामान व इन्वर्टर की बैटरी चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई है। वह मुंह पर गमछा बांधे है। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


खरगूपुर के रामलाल पुरवा निवासी प्रेम कुमार की भंगहा बगहा बाबा चौराहे पर शराब की कंपोजिट दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिली। प्रेम के मुताबिक दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोर आठ हजार रुपये की नकदी, देसी शराब व बियर के केन चुरा ले गए। वहीं, भंगहा निवासी साधु विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार रात वह घर का दरवाजा बंद कर बरामदे में सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे उनका बेटा शत्रुहन उठा तो चोरी की जानकारी हुई। साधु के मुताबिक कमरे से दो लाख की नकदी व बक्से में रखे सोने व चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed