{"_id":"6469040baa05805f14084ef4","slug":"thieves-entered-grameen-bank-by-cutting-wall-gonda-news-c-13-1-246125-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्रामीण बैंक में दीवार काटकर घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्रामीण बैंक में दीवार काटकर घुसे चोर
Sat, 20 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 20 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के महराजगंज स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में जांच करती पुलिस। - संवाद
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार रात पीछे की दीवार काटकर चोर घुस गए। चोरों ने लॉकर काटने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना से हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक की सूचना पर बैंक व पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
डुमरियाडीह थाना क्षेत्र में तरबगंज मार्ग पर महराजगंज बाजार स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा शुक्रवार शाम रोज की तरह निर्धारित समय पर बंद हो गई। शनिवार सुबह खुलने पर बैंक में अंदर कागजात बिखरे मिले तो कर्मचारी सकते में आ गए। पीछे देखा तो छत से नीचे दो फिट तक दीवार कटी मिली। शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना बैंक व पुलिस के अधिकारियों को दी।
सीओ संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गोपाल सिंह व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बैंक में लगे सीसीटीवी निष्क्रिय मिले। डॉग स्क्वायड को भी कुछ सुराग नहीं मिल सका। प्रभारी प्रबंधक प्रवीन सिंह ने बताया कि बैंक के अभिलेख बिखरे मिले हैं। जबकि नकदी का लॉकर सुरक्षित मिला। एहतियातन कैश को मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।