{"_id":"6a0370116d57ee2fc2006a7e","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-took-away-jewelery-and-cash-gonda-news-c-100-1-gon1041-158171-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर में घुसकर जेवर व नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर में घुसकर जेवर व नकदी ले उड़े चोर
Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। बनकटी सूर्यबली सिंह निवासी राजेंद्र शुक्ल के घर में घुसकर चोरों ने सोमवार रात लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। राजेंद्र की बहू रूमा शुक्ला ने बताया कि वह चार दिन पहले लुधियाना से पीजीटी देने गांव आई थी। घर के पिछले हिस्से में प्लास्टर न होने के कारण झरोखा खुला था। उसी से चोर कमरे के अंदर आ गए।
चोरों ने बक्से में रखी सोने की दो अंगूठी, चांदी की करधनी समेत कई जेवरात, दो हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। रूमा के शोर मचाने पर सास राजेश कुमारी और ननद नीलम के साथ आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। प्रशिक्षु आईपीएस व प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है।