Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There will be many challenges before the new sp

Gonda News: नए कप्तान के सामने होंगी कई चुनौतियां

Tue, 11 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will be many challenges before the new sp
एसपी अंकित मित्तल। - संवाद
गोंडा। जिले के एसपी आकाश तोमर का शासन ने तबादला कर दिया है। आकाश को आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली का सेनानायक बनाया गया है। जबकि वहीं सेनानायक रहे अंकित मित्तल को गोंडा का एसपी बनाया गया है। नवागत कप्तान को जिले में कई चुनौतियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर जिले के एक साल तीन माह तीन दिन के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध रोकने में कामयाब रहे। हालांकि कोई वारदात होने पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर वह चर्चा में भी रहे। कोई भी वारदात के बाद एएसपी शिवराज ही मौके पर पहुंचकर अपने निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने से लेकर ब्लाइंड केस के खुलासे तक कमान संभालते रहे। जिले के नवाबगंज, धानेपुर व करनैलगंज क्षेत्र में होने वाले अवैध बालू खनन रोकने में भी एसपी कामयाब नहीं रहे। अब नए एसपी अंकित मित्तल को अवैध खनन रोकने के साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार सहित कई चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed