{"_id":"6772e22a491b42bc700ace63","slug":"there-was-a-shortage-of-companies-and-participants-in-the-employment-fair-gonda-news-c-100-1-gon1003-129911-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोजगार मेले में रहा कंपनियों व प्रतिभागियों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोजगार मेले में रहा कंपनियों व प्रतिभागियों का टोटा
Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के अयोध्या रोड स्थित जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेला महज रस्म अदायगी बना दिखा। इसमें हिस्सेदारी करने वाली कंपनियों के साथ ही रिक्त पदों पर साक्षात्कार देने वाले प्रतिभागियों का भी टोटा रहा। ऐसे में 580 रिक्तियों में से सिर्फ 127 पर ही चयन हो सका है। साक्षात्कार लेने के लिए आमंत्रित की गई आठ में से सिर्फ तीन कंपनियां ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने मेले में पहुंची।
सोमवार को जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सेदारी के लिए हेडलाइन डिजिटल फ्यूचर इंडिया, ब्राइट फ्यूचर, स्टॉर ग्रुप ऑफ मैनपॉवर सर्विसेज, नीमसन हर्बल इंडिया, ड्रीम लाइन इंटरप्राइसेस, एसके इलेक्ट्रानिक्स, सिस्का इलेक्ट्रानिक्स और सोनी इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। इन कंपनियों की ओर से कुल 580 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। लेकिन मेले में हिस्सेदारी को लेकर कंपनियों व अभ्यर्थियों की तरफ से घोर उदासीनता बरती गई। इसके चलते ही 580 रिक्त पदों के सापेक्ष हिस्सेदारी करने के लिए सिर्फ 175 प्रतिभागियों ने ही अपना पंजीकरण कराया। रोजगार विभाग के अनुसार इनमें से 45 का नवभारत, 57 का स्टॉर ग्रुप और 25 का सिस्का कुल 127 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब मौर्य ने बताया कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण मेले में कंपनियों के साथ ही हिस्सेदारी करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भारी कमी रही। जल्दी किसी नई तिथि का निर्धारण कर रिक्त पदों के लिए पुन: रोजगार मेला का आयोजन कराया जाएगा। उधर, प्रतिभागियों ने बताया कि अच्छी व मन माफिक कंपनियों के न आने के कारण ही मेले में हिस्सेदारी करने वाले प्रतिभागियों को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे तक पसरा रहा सन्नाटा
मेले के दौरान सोमवार दोपहर 12 बजे आयोजन स्थल पर सन्नाटा पसरा दिखा। पंजीकरण काउंटर पर कुछ अभ्यर्थी ही फॉर्म भरते नजर आए। कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 150 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। हालांकि रोजगार मेले में कुर्सियां खाली रही हैं। नियोक्ता कंपनियों से जुड़े लोगों ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों से जानकारी ली गई है। फोनकर उन्हें अलग से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।