फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There should be arrangements for parking and pink toilet in the square.

Gonda News: चौक में पार्किंग और पिंक टॉयलेट का हो इंतजाम

Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
There should be arrangements for parking and pink toilet in the square.
गोंडा। शहर के चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पार्किंग और पिंक टॉयलेट का इंतजाम कराया जाए। सड़कों से अवैध पार्किंग हटवाकर जाम से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में शनिवार को हुई उद्योग, व्यापार और श्रम बंधुओं की बैठक में व्यापारियों ने जोर-शोर से उठाया। डीएम ने समस्या समाधान के साथ ही उद्यमियों को भरोसा दिया है।
व्यापारी शिवकुमार सोनी ने बताया कि चौक इलाके में भीड़भाड़ होने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। व्यापार मंडल की महिला उद्यमियों की ओर से पिंक टॉयलेट बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सड़कों से अवैध पार्किंग रोकने के साथ ही जाम से निजात दिलाने को लेकर बैठक में जोरशोर से मुद्दा उठाया।
व्यापारियों ने कहा कि उद्योग लगाने में बैंक का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। बिना वजह बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
सरकार की योजनाओं के बावजूद उद्यमियों को समय से कोई सुविधा नहीं उपलब्ध करा है। ऐसे में व्यापारियों व निवेशकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि हर हाल में व्यापारियों, उद्यमियों व श्रमबंधुओं की समस्या समाधान कराया जाए। किसी भी कीमत पर दौड़ाया न जाए। सरकार की मंशानुरुप उद्यमियों को लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुशील कुमार से कहा कि उद्यमियों को एनओसी तत्काल जारी करें। वहीं इंवेस्ट यूपी को लेकर भी जिला उद्योग विभाग की पीठ थपथपाई। इस दौरान जिला उद्योग उपायुक्त बाबू राम, उद्योग मित्र संदीप द्विवेदी के अलावा अधिकारी व व्यापारी समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रदेश के 19 जिलों में से गोंडा शामिल
जिला उद्योग उपायुक्त बाबू राम ने बताया कि भूमि पूजन समारोह के लिए लक्ष्य पूरा करने वाले प्रदेश के 19 जिलों में गोंडा भी है। निवेशकों को अपेक्षित सहयोग दिया गया है। एनओसी समेत जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले लक्ष्य पूरा करने में जिला भी है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और युवा स्वरोजगार समेत अलग-अलग योजनाओं में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed