फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is no respite from the heat, people are seen suffering from the sun and heat

Gonda News: गर्मी में कोई नरमी नहीं, धूप व लू से बेहाल दिखे लोग

Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
There is no respite from the heat, people are seen suffering from the sun and heat
गोंडा में बृहस्पतिवार की दोपहर विद्यालय में छुट्टी के बाद धूप में घर जाते बच्चे। - संवाद 
गोंडा। गर्मी में अभी नरमी की उम्मीद नहीं है। पारा लगातार चढ़ रहा है। इससे लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूरज की तपिश व गर्म हवाओं के कारण राहगीरों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। आगामी 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। वहीं, गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर में तेज धूप व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो उठे। गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से बचते रहे। सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। बाइक व साइकिल सवार गमछा लपेटे दिखाई पड़े। पैदल चलने वाले लोग छाता लेकर या मुंह ढककर चलते नजर आए। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 48 घंटों तक मौसम में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



अब सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे स्कूल
डीएम नेहा शर्मा ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह आदेश 25 अप्रैल से लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में बढ़े मरीज
गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन, चर्म रोग व बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड मरीजों से फुल रहे।

घट गए चार हजार यात्री
गर्मी के कारण लोग अब कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। आम तौर पर एक सप्ताह पहले 15 हजार यात्री प्रतिदिन रोडवेज से सफर करते थे, अब यह संख्या 11 हजार के करीब हो गई है।


बरतें सावधानी
जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में हीटवेव से बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार की गई, जिसका विमोचन बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने किया। डीएम ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच सीधे सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। श्रमिकों से भी दोपहर की तपती धूप में खुले आसमान के नीचे काम न कराया जाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हीटवेव से बचाव के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अस्पतालों में बेड रिजर्व करने, सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था कराने व कूलिंग सेंटर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

ऐसे करें बचाव-दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें।
- जरूरी होने पर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, टोपी या गमछा का प्रयोग करें।
- पसीना सोखने वाले हल्के रंग के कपड़े पहने।
- अधिक पानी का सेवन करें, ओआरएस का पाउडर साथ लेकर चलें।
- लू प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछें व तत्काल चिकित्सक के पास ले जाएं।
-गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article