फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Then came the broken rail tracks, disrupting traffic for an hour

फिर टूटी मिली रेल पटरी, एक घंटे आवागमन बाधित

Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Then came the broken rail tracks, disrupting traffic for an hour
कानपुर के पास मंधना में आरी के ब्लेड से काटी गई रेलवे ट्रैक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
गोंडा से बलरामपुर जाने वाली रेल लाइन सुभापुर-इटियाथोक रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर 207/08 के बीच बुधवार की सुबह टूट गई। गनीमत रही कि रेल लाइन के टूटते ही इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को मिल गई और उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी। जिससे रेल लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजीनियरिंग विभाग ने टूटी रेल लाइन को ठीक किया। तब तक बलरामपुर रूट का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। बता दें कि जिले में बीते 10 दिनों के भीतर रेल लाइन टूटने की यह दूसरी घटना है। फिलहाल मंडल रेलप्रबंधक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।      
विज्ञापन

 
    गत 10 जनवरी को गोंडा रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल से कुछ पहले सेंट्रल पैनल के नजदीक रेल लाइन फ्रैक्चर होने की एक घटना हुई ही थी। जबकि बुधवार को एक बार फिर से बलरामपुर रेल रूट की यानि सुभागपुर और इटियाथोक के बीच टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले ही इस नई रेल लाइन को बिछाया गया है। ऐसे में इस लाइन बुधवार को किलोमीटर 207/08 पर अचानक से टूट जाना अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि जानकर इसके टूटने की मुख्य वजह ठंड को मान रहे है। बुधवार की सुबह 7.50 बजे जैसे ही रेल ट्रैक टूटने की जानकारी पेट्रोलमैन राम अछैवर से सुभागपुर स्टेशन मास्टर लाल भैया को मिली, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। जिसके बाद ट्रैक से होकर गुजरने वाली इंटरसिटी टे्रन को इटियाथोक तो डेमो को सुभागपुर स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया।  

   उधर रेल ट्रैक टूटने की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग के लोग उस जगह पहुंच गए। जहां रेल ट्रैक टूटा हुआ था। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजीनियरिंग विभाग के लोगों ने टूटे ट्रैक को जोडक़र इटियाथोक और सुभागपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों का आवागमन बहाल कराया। जबकि पूरे मामले की मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।


वहीं वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सुभागपुर-इटियाथोक के बीच टूटे फैक्चर को ठीक कराकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। लेकिन जिस जगह पर ट्रैक टूटा, उस जगह से 10 की स्पीड में ट्रेनों को  कासन लगाकर चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed