फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of two lakh from mobile shop

मोबाइल शॉप से उड़ाया दो लाख का सामान

Thu, 24 Dec 2015 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की चौबेपुर बाजार में बुधवार की रात मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, इनवर्टर व बैट्री समेत दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। इस मामले में तरबगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के पथरी बाजार के रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि वह चौबेपुर बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। रोहित के मुताबिक बुधवार की शाम वह दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, इनर्वटर व बैट्री उठा ले गए। चोरी होने का पता रोहित को गुरुवार सुबह तब चला, जब वह दुकान खोलने पहुंचा।
विज्ञापन


इस मामले में रोहित ने तरबगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि चोर दुकान से दो लाख रुपये का माल उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष तरबगंज योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed