फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft in Dukhharnath Temple and Jan Aushadhi Center

Gonda News: दुखहरणनाथ मंदिर और जन औषधि केंद्र में चोरी

Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft in Dukhharnath Temple and Jan Aushadhi Center
चोरी के बाद जांच करते पुलिस अफसर।
गोंडा। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर और जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ताला तोड़कर मंदिर का दानपात्र और जन औषधि केंद्र के काउंटर में रखी नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

दुखहरण नाथ मंदिर के महंत रुद्रनाथ गिरि ने बताया कि मंगलवार रात दस बजे आरती के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब मंदिर खोलने पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। मंदिर के अंदर दीवार में लगे दानपात्र में रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन

वहीं, जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दरवाजे का कुंडा काटकर काउंटर में रखे 17 हजार रुपये चोर उठा ले गए। संचालक अपूर्व टंडन ने पुलिस को तहरीर दी है। चोर नकदी के साथ कुछ दवाएं भी ले गए हैं। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed