फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man who went to see Ramlila was beaten to death

रामलीला देखने गये युवक को पीटकर मार डाला

Mon, 07 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to see Ramlila was beaten to death
इटियाथोक (गोंडा)। करुवापारा गांव में रविवार की रात रामलीला देखने जा रहे एक युवक का करुवापारा गांव के रहने वाले दो युवकों से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों युवकों ने उसे पीट-पीटकर करणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले दो युवकों के खिलाफ थाना इटियाथोक में गैर इरादतन हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इटियाथोक संजय सिंह तोमर ने बताया कि बलरामपुर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनपुर गांव का रहने वाला दलित सकटू (28) पुत्र छत्तर जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर संपत गांव के रहने वाले अपने मामा वंशराज के यहां रविवार को आया था। वह रात में पास के करूवापारा गांव में चल रही रामलीला देखने के लिए गया था। रामलीला मैदान से चंद कदम की दूरी पर करूवापार के रहने वाले लाल साहब और सूरजमणि से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने पीट-पीटकर सकटू को मरणासन्न कर दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 100 कर्मियों ने उसे सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सकटू के भाई भुर्रे ने थाना इटियाथोक में लाल साहब व सूरजमणि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed