{"_id":"576ec3194f1c1b5d48b488a7","slug":"the-young-man-jumped-in-front-of-the-train-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर भटपुरवा के रहने वाले एक युवक ने एक साल पहले सूदखोर से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। सूदखोर ब्याज की रकम बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये के एवज में उससे तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके लिए सूदखोर उसे प्रताड़ित भी करने लगा।
सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने शुक्रवार की रात मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अचानक हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर भटपुरवा के रहने वाले सूरज ने बताया कि वह अपने छोटे भाई इंद्रकुमार (21) के साथ मिलकर मनकापुर कस्बे की जामा मस्जिद के पास ठेलिया लगाकर मोमो बेचता था। सूरज के मुताबिक उसकी करीब सवा साल पहले शादी थी।
विज्ञापन
शादी में उसके छोटे भाई इंद्रकुमार ने गांव के ही रहने वाले एक सूदखोर से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। परिवार में बढ़े खर्चों के कारण उसका छोटा भाई सूदखोर की पूरी रकम वापस नहीं कर पाया था। इधर, सूदखोर ब्याज बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये के एवज में उसके भाई से तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके लिए सूदखोर उसके छोटे भाई को प्रताड़ित किया करता था।
सूरज ने बताया कि सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर उसके छोटे भाई इंद्र कुमार ने शुक्र वार की रात मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौकी प्रभारी जीआरपी मनकापुर रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।