{"_id":"69b1aa257c8f71beea039728","slug":"the-young-man-injured-in-the-fight-died-gonda-news-c-100-1-brp1002-153981-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा
Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार। रुकमंगतपुर गांव में मारपीट के दौरान घायल युवक की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद देर शाम युवक के शव का अंतिम संस्कार हो सका।
रुकमंगतपुर गांव निवासी रमेश (38) शनिवार को मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों ने मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ाने, हत्या की धारा लगाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन बुधवार शाम तक अपनी मांगों पर अड़े रहे।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। रमेश के भाई महेश ने बताया कि पुलिस के आश्वासन के बाद देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। निरीक्षक अपराध राधेश्याम यादव ने बताया कि परिजनों की मांग पर मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।