{"_id":"578bc8c84f1c1b9032c4b856","slug":"the-young-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने दो युवकों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस ने दो युवकों को कुचला
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू मिनी बस ने शनिवार रात बाइक सवार दो युवक को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले आई है। इस मामले में थाना पैकोलिया में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाले तिलकराम का बेटा राम आशीष (28) शनिवार रात साथी गुड्डू (26) पुत्र सजीवन निवासी करनपुर फरेन्दा बुजुर्ग के साथ बाइक से हरैया जा रहा था। वे दोनों बभनान-हरैया मार्ग पर महेशगंज तिराहे के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही मिनी बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला।
इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पैकोलिया थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गुड्डू के पिता राम सजीवन ने थाना पैकोलिया में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पैकोलिया सलीमुजफ्फ र खां ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।