{"_id":"05c115f667bb151a35c281aaf2d0bdb8","slug":"the-young-man-climbed-on-trees-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ा युवक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर चढ़ा युवक, लोग परेशान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक युवक रविवार को सुबह गांव में एक पेड़ पर चढ़ गया। युवक के करीब 70 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ जाने से लोग उसके ऊंचाई से कूद पड़ने की आशंका से घबरा गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी युवक को समोसा खिलाने के लिए नीचे बुलाते रहे, लेकिन वह दिन भर आराम से पेड़ पर बैठा रहा। उसका यह हाईटेशन ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोल्हईपुर निवासी मुकेश यादव (20) की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। वह खोड़ारे थाना क्षेत्र के डिवलीडीह गांव के पास रविवार सुबह एक पेड़ पर चढ़ गया। कई घंटे उसके नीचे नहीं उतरने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी सिर्फ तमाशबीन बन कर रह गई। सिपाहियों ने उसे समोसा खिलाने के लिए नीचे बुलाया, लेकिन युवक पेड़ से नहीं उतरा। वहीं युवक के ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठने और न उतरने पर मौके पर क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
युवक के हाईटेंशन ड्रामे ने लोगों को दिनभर खूब छकाया। उसकी मां सोमना देवी ने बताया कि मुकेश इससे पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। शाम को युवक खुद नीचे उतरा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।