{"_id":"587916114f1c1bc156ba9df5","slug":"the-woman-with-the-child-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बसेहिया गांव में गुरुवार की देर रात दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में महिला के भाई ने कोतवाली करनैलगंज में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहराइच जनपद के जरवलरोड थाना क्षेत्र के धनराजपुर गांव के रहने वाले कृष्णानंद ने बताया कि उसने अपनी बहन सुनीता (25) की शादी दो साल पहले कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के छोटी बसेहिया गांव के रहने वाले राजू के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कृष्णानंद के मुताबिक, ससुराल वाले उसकी बहन को अक्सर मारापीटा करते थे। कृष्णानंद ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने गुरुवार की रात अपने छह माह के दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कृष्णानंद ने कोतवाली करनैलगंज में पति राजू, श्वसुर तीरथ व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल करनैलगंज हरी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।