फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman jumped off the train leaving the child

रिश्तेदारी में जाने को दुधमुंहे को छोड़ ट्रेन से कूदी महिला

Fri, 24 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Fri, 24 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
The woman jumped off the train leaving the child
रिश्तेदारी में जाने के लिए एक मां गुरुवार को इस कदर भावुक हो गई कि उसे अपने डेढ़ साल के उस दुधमुंहे बच्चे का भी ख्याल नहीं रहा। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर कुछ धीमी हुई कि महिला ने ट्रेन से छलांग लगा दी। जिसके पीछे-पीछे उसका पति भी कूद गया। हालांकि गनीमत रही कि दोनों को इसमें मामूली चोटें भी आई।
विज्ञापन


दम्पति का डेढ़ साल का दुधमुंहा बच्चा ट्रेन में ही रह गया। जीआरपी थानाध्यक्ष राकेश चन्द्र आनंद के मुताबिक बस्ती डुमरियागंज के सिकरा गांव में रहने वाला बिलाल अहमद अपने परिवार में पत्नी सलमा व डेढ़ साल के बच्चे के साथ गुरुवार को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बस्ती जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रेन का स्टॉपेज लखनऊ के बाद सीधे गोंडा और फिर बस्ती है। बिलाल की पत्नी सलमा की करनैलगंज में रिश्तेदारी पड़ती है। ट्रेन करनैलगंज रेलवे स्टेशन से पास होते वक्त धीमी हो गई। सलमा बोगी के दरवाजे पर पहुंची और वहीं से नीचे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को ट्रेन से नीचे कूदता देख उसके पीछे-पीछे उसका पति बिलाल भी कूद गया। उधर दोनों के ट्रेन से कूदने पर न सिर्फ उनका डेढ़ साल का बच्चा ट्रेन की बोगी में छूट गया, बल्कि उनके दो सूटकेस भी ट्रेन में ही रह गए।

आननफानन में इसकी सूचना गोंडा जीआरपी को दी गई। जिसके बाद लोकमान्य के गोंडा पहुंचने पर जीआरपी ने बच्चे व सामान को ट्रेन से सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed