फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman is hanged

फंदे से लटकर महिला ने दी जान

Mon, 05 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The woman is hanged
मनकापुर(गोंडा)। बंदरहा गांव की रहने वाली एक महिला ने रविवार की रात अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी सालिकराम यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता यादव(22) की शादी वर्ष 2016 में बलरामपुर जनपद के रेहरा थाना क्षेत्र के महाबल पुरवा के रहने वाले अजय यादव पुत्र राम भवन यादव के साथ की थी। आरोप है कि अजय दहेज की मांग को लेकर संगीता को अक्सर मारता-पीटता था।
विज्ञापन

सालिकराम ने बताया कि उनके बेटे की वरइच्छा थी, इलिए संगीता मायके आई थी। कजरीतीज व रक्षा बंधन के बाद उसे ससुराल जाना था। बताया कि रविवार को संगीता के पति का फोन आया और वह पति से एक घंटे तक बातचीत की। इसके बाद वह काफी तनाव में थी। इसी से परेशान होकर संगीता ने देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सालिकराम की तहरीर पर अजय यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed