फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman gave child birth in the train

महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Mon, 26 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 26 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The woman gave child birth in the train
Child - फोटो : cavendish press
सोमवार की सुबह लखनऊ से गोंडा आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि ट्रेन के गोंडा पहुंचते ही रेलवे अस्पताल के डॉक्टर व उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसने जच्चा-बच्चा का ट्रेन में ही उपचार किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़े रहना पड़ा। जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को इसी ट्रेन से बस्ती के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


बस्ती के मोहल्ला गांधीनगर में रहने वाले पाचरूनाथ की पत्नी किरण देवी (28) सोमवार को अपने भाई के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस से बस्ती आ रही थी। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी के कोच संख्या 7 में सफर के दौरान जैसे ही ट्रेन मल्हौर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी कि उन्हें तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


जिसकी सूचना किरण के भाई ने ट्रेन के स्कॉर्ट को दी। जिसने यह बात कंट्रोल तक पहुंचाई। चूंकि ट्रेन बीच के स्टॉपेज पार चुकी थी और उसका अगला स्टॉपेज गोंडा था, इसलिए तत्काल गोंडा रेलवे हॉस्पिटल से डाक्टर व अन्य स्टाफ की टीम को रेलवे स्टेशन पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डॉ. रजनी मिश्र ने महिला का उपचार किया। जिसके बाद महिला ने ट्रेन मे बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन को स्टेशन पर रोके रखा गया। जच्चा-बच्चा का ठीक तरह से उपचार हो जाने के बाद उन्हें उसी ट्रेन से बस्ती के लिए रवाना कर दिया गया।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed