{"_id":"b1da872f4fbaee872af12b83de004170","slug":"the-woman-gave-birth-to-a-dead-baby-in-ambulance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एंबुलेंस में जनी मृत बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एंबुलेंस में जनी मृत बच्ची
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती एक महिला शुक्रवार को अस्पताल से भाग गई, जिसने बाद में एबुंलेंस में एक मृत बच्ची को जन्म दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी है। महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती जरूर हुई थी। लेकिन प्रसव होता, इससे पहले ही वह यहां से चली गई। हालांकि वह मामले की जांच करा रहे हैं।
क्षेत्र के अचलपुर गांव के रहने वाले शिवबालक की पत्नी सुनीता को शुक्रवार को दिन में प्रसव पीड़ा हुई। इस पर घर वालों ने 102 नंबर पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई और सुनीता को लेकर अस्पताल गए।
बताते हैं कि जिस समय सुनीता सीएचसी पहुंची, उस समय स्टाफ नर्स अनीता जायसवाल ड्यूटी पर मौजूद थीं। उन्होंने महिला से कुछ देर में बच्चा होने की बात कहते हुए उसके पति से पुराना कपड़ा लाने को कहा। लेकिन वह काफी देर बाद तक लौटकर नहीं आया। इस पर सुनीता भी वहां से अचानक चली गई।
विज्ञापन
बतौर अस्पताल कर्मी उन्होंने महिला को बहुत समझाया, लेकिन उसने बच्चा पैदा में होने में देरी की बात कहकर किसी की नहीं सुनी और वापस घर जाने लगी।
रास्ते में इलाहाबाद बैंक के समीप महिला को तेज दर्द हुआ। जिससे बेहाल हो वह सड़क के किनारे लेट गई। यहां बैंक में तैनात गार्ड पवन कुमार की नजर जब महिला पर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी सूचना सिपाही रामवृक्ष यादव को दी।
उन्होंने फौरन 102 पर फोन करके एंबुलेंस बुलाई। सुनीता को एंबुलेंस से लेकर जैसे ही एंबुलेंस कर्मी अस्पताल पहुंचते। उसे पहले ही एक मृत बच्ची पैदा हो गई।
इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी है।
महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती जरूर हुई थी। लेकिन प्रसव होता, इससे पहले ही वह यहां से चली गई। हालांकि वह मामले की जांच करा रहे हैं।