{"_id":"5d88f3c18ebc3e93c202b79d","slug":"the-woman-beat-the-young-man-with-slippers-arrested-gonda-news-lko483144396","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा के चिंटू बाबा मंदिर परिसर में मनचले को पीटती महिला।
- फोटो : GONDA
गोंडा। रोज-रोज पीछा करने, भद्दे कमेंट करने की हरकतों से आजिज महिला के सब्र का बांध आखिर सोमवार को टूट ही गया। उसने हिम्मत की और फिर मनचले पर टूट पड़ी पहले बाल पकड़ कर घसीटा और फिर चप्पलों से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला के सब्र का बांध आखिर में टूट गया। महिला के मुताबिक बलवंतपुरवा के ही रहने वाले एक युवक काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। सोमवार को जब वह चिंटू बाबा मंदिर के निकट पहुंची तो फिर उसने पीछा कर रहे युवक ने भद्दे कमेंट किया जो असहनीय था, महिला ने युवक का बाल पकड़ कर घसीट लिया और फिर चप्पल निकाल उसे जमकर पीटा।
करीब दस मिनट तक लोग तमाशबीन रहे और वह युवक को घसीट-घसीटकर पीटती रही। महिला ने बताया कि उसके पति कमाई के लिए बाहर रहते हैं। दो बच्चे हैं जिन्हेें लेकर वह घर पर ही रहती है लेकिन यह युवक काफी दिनों से उसे तंग कर रहा था। आते-जाते समय पीछा करते हुए भद्दे कमेंट करता था लेकिन वह लोक लाज के चलते कुछ नहीं कह रही थी। सोमवार को आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया फिर उसने सबक सिखाने की ठान ली। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि आरोपित युवक शिवम निवासी बलवंतपुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है।