{"_id":"611158b98ebc3e0d5b0201db","slug":"the-website-of-the-service-did-not-work-even-after-waking-up-all-night-gonda-news-lko5906262122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर जागते रहे हजारों बेरोजगार, नही चली सेवायोजन की बेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर जागते रहे हजारों बेरोजगार, नही चली सेवायोजन की बेबसाइट
विज्ञापन
गोंडा। रोजगार पाने की आस में रात भर जागने के बाद भी वेबसाइट न खुलने से सैकड़ों बेरोजगार आवेदन करने से वंचित रह गए। निराशा हाथ लगने से नाराज युवाओं ने सोमवार को सेवायोजन कार्यालय पर एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम योगी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
पूरा मामला सेवायोजन विभाग की वेबसाइट से जुड़ा है। मनरेगा के तहत प्रदेश में 1278 पदो के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इसी वेबसाइट पर ऑन लाइन आवेदन से भर्ती होनी थी। इसके लिए सोमवार से सेवायोजन के पोर्टल पर आवेदन किया जाना था।
पहले पाओ की लालसा में जिले के सैकड़ों बेरोजगार रविवार को रात 12 बजे के बाद से ही सेवा योजन की वेबसाइट व पोर्टल को खोलने में जुट गए। लगातार कोशिश के बाद भी विभागीय वेबसाइट न खुलने से रोजगार पाने की आस संजोए युवाओं के हाथ निराशा व मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
इससे नाराज सैकड़ों युवाओं ने रोजगार दफ्तर पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा। मनरेगा के तहत पहले आओ पहले पाओ की दर्ज पर 1278 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से आवेदन किया जाना था।
आवेदन की प्रक्रिया नौ अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी लेकिन बेरोजगारी से पीड़ित युवाओं ने रोजगार पाने की ललक में रात बारह बजे से ही आवेदन करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी कारण सेवायोजन की वेबसाइट व पोर्टल नही खुला।
लगातार प्रयास करने के बाद भी साइट न खुलने से हताश युवा सुबह नौ बजे ही रोजगार दफ्तर पहुंच गए। सेवा योजन कार्यालय में मौजूद सहायक निदेशक आशा वर्मा ने बताया कि उनके पास आवेदन संबंधी कोई जानकारी नहीं है। उनका भी पोर्टल नहीं खुल रहा है। सीएम को भेजे ज्ञापन में वेबसाइट के समय से न खुलने की जांच कराने तथा भर्ती रद्द कर फिर से आवेदन मांगे जाने की मांग की गयी है।