{"_id":"60b110368ebc3ea7057cb24c","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-heavy-rains-a-boon-for-the-fields-gonda-news-lko579958241","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम सुहान, खेतों के लिए वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम सुहान, खेतों के लिए वरदान
विज्ञापन
गोँडा। मौसम में बदलाव होने के बाद से बारिश का दौर चल रहा है। लगातार बारिश होने से खेत लबालब हो गए हैं। खरीफ फसलों के लिए बारिश वरदान की तरह है। बारिश का दौर शुरू होने से मौसम भी सुहाना हो गया है। लोगों को बीते दिनों से उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
वहीं कस्बों में जलभराव की स्थिति भी हो गई है। बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक है और धान की नर्सरी तैयार हो रही है। करीब पांच लाख किसानों को बारिश से खुशी मिली है। बताया जा रहा है कि किसानों ने खेतों को तैयार करना भी शुरू कर दिया है।
किसानों ने जब से खरीफ के फसल की बुवाई की शुरूआत की, तब से लगातार बारिश की सौगात मिल रही है। बारिश होने से खरीफ की फसल की पैदावार अच्छी होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
किसानों की मानें तो बारिश से खेतों में पानी मिल जाने से नमी आ गई है और अब खेतों की जुताई शुरू हो गई है। इसके अलावा नर्सरी की तैयारी में भी किसान जुटे हैं। वहीं गन्ना किसानों को भी बारिश से फायदा हुआ है और फसल अच्छी होनी तय है। करीब 70 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को बारिश से पानी मिल गया है। इससे किसानों को फायदा होगा।
इटियाथोक। मौसम में बदलाव के चलते गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही जो लगातार देर शाम तक जारी रही। इस दौरान हवा के साथ फुहारें पड़ती रहीं। दो दिन से हो रही वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
आसमान में छाए काले बादलों के बीच हो रही लगातार बारिश के कारण लोग अपने सामान्य काम नहीं निपटा सके। इटियाथोक विद्युत उप केंद्र से निकले ग्रामीण फीडरों पर बारिश के चलते जगह-जगह ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जिसे संविदा कर्मियों ने देर शाम तक दुरुस्त कर लिया। बारिश के चलते ही गोंडा बलरामपुर स्टेट हाईवे पर वाहनों का आवागमन काफी कम दिखाई दिया। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। तेज हवा के साथ हो रही बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था बाधित है।
बरसात होने के कारण मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर अमरूदी बाग नहर पुलिया के पास से पशु चिकित्सा केंद्र, राजकीय कृषि खाद बीज गोदाम होते हुये मनकापुर मसकनवा संपर्क मार्ग तक मिलने वाली सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी है।
प्रधानमंत्री सड़क का पुन: निर्माण न होने के कारण सड़क जगह जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गयी है। जिससे हल्की सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी व कीचड़ से सराबोर हो जाता है। सड़क पर पानी व कीचड़ के कारण मनकापुर मसकनवा गौराचौकी बाईपास संपर्क मार्ग पर आने जानें वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है।