फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The water level of the Saryu is rising again

Gonda News: फिर बढ़ रहा सरयू का जलस्तर

Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Saryu is rising again
करनैलगंज में सरयू नदी में बढ़ने लगा पानी। स्रोत: ग्रामीण 
करनैलगंज। लगातार हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। शनिवार दोपहर दो बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.870 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। सुबह आठ बजे जलस्तर 105.840 मीटर था। चार घंटे में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.610 मीटर था, जो रात आठ बजे बढ़कर 105.680 मीटर हो गया। शनिवार सुबह आठ बजे यह 105.840 मीटर और दोपहर दो बजे 105.870 मीटर पहुंच गया। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर में 26 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ोतरी से तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे सरयू नदी में कुल 2,56,106 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। इसमें गिरिजा बैराज से 1,37,234 क्यूसेक, शारदा से 1,09,035 क्यूसेक और सरयू बैराज से 9,837 क्यूसेक पानी शामिल है। दोपहर के समय डिस्चार्ज स्थिर रहा। वहीं, अयोध्या में नदी का जलस्तर 92.470 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 26 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है और नदी में पानी का प्रवाह सामान्य रूप से हो रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed