फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The wait is over, Corona will get its first vaccine today

इंतजार खत्म, आज सवा नौ बजे लगेगा कोरोना का पहला टीका

Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, Corona will get its first vaccine today
गोंडा में स्टोर से सुरक्षा बलों के साथ डिपो पर भेजी जा रही वैक्सीन वैन। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए बहु प्रतीक्षित टीकाकरण के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। शनिवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट से जिले के चयनित 600 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जाएगा। पूर्व में चयनित 16 स्थानों का संशोधन कर टीकाकरण के लिए पहले दिन छह स्थानों का चयन किया गया है। नगर में चार और ग्रामीण में दो केंद्रों पर टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

ग्रामीण दो केंदों पर कड़ी सुरक्षा में वैक्सीन पहुंचा दी गई है। इसके अलावा शहर के केंद्रों पर शनिवार सुबह सात बजे तक वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने तैयारियों की समीक्षा किया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह गौतम ने पूरी तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबाबगंज व मनकापुर में बने वैक्सीन डिपो तक भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोविड वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई है। पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना है, उनकी सूची पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित केंद्रों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए चयनित स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके फोन पर मेसेज के माध्यम से टीकाकरण का स्थान व समय सूचित किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन भी टीकाकरण के लिए तैयार है।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व सीएमओ डॉ अजय सिंह गौतम ने अन्य आला अधिकारियों के साथ कोरोना टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया। सीएमओ अजय सिंह गौतम ने डब्लूएचओ के अधिकारी, एसीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना टीकाकरण के व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक किया।
जिले में पहले दिन 6 केंद्रों पर 600 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगेगा, जिनमें जिला महिला अस्पताल में बना टीकाकरण केंद्र, कोविड अस्पताल में बना टीकाकरण केंद्र के साथ एससीपीएम हॉस्पिटल छेदीपुरवा, एससीपीएम मेडिकल कालेज हारीपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नबाबगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर, शामिल है। इन चयनित केंद्रों पर सुबह 8 बजे लोगों को बुलाया गया है, जहां सुबह सवा नौ बजे से टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले खुद को ऐप के माध्यम से पंजीकृत कराना होगा। उसके बाद व्यक्ति के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा, जिसमें उसे सूचित किया जाएगा कि किस सेंटर पर जाकर उसे टीका लगवाना है। टीका लगवाने वाले हर एक व्यक्ति को एक यूनिक आईडी दी जाएगी और साथ ही इस कोड को सरकार के डिजी लॉकर ऐप में सुरक्षित रखा जाएगा।
टीका लगवाने वाले व्यक्ति को टीकाकरण के लिए बनाए गए प्रक्रिया व प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। टीकाकरण के लिए जिस सेंटर पर आपको वैक्सीन लगवानी है, वहां जब आप पहुंचेंगे तो सबसे पहले आपकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा।
इसके बाद उसका मिलान आवेदन की सूची से होगा और मिलान के बाद आपको फोन पर आया मैसेज भी दिखाना होगा। इसके बाद दूसरी टेबल पर जाकर अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा। आपकी पहचान का मिलान होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

रजिस्ट्रेशन और पहचान का मिलान होने के बाद सबसे आखिरी प्रक्रिया है टीका लगवाने की। सबसे अंत में आपको तीसरी टेबल यानी वहां भेजा जाएगा जहां पर वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगाने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। इसके बाद जब वैक्सीन लग जाएगी तो आधे घंटे तक आपको वहीं देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद जब आप सामान्य हो जाते हैं तब आपको घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed