फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The village government choose descended voters

गांव की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक के 531 बूथों पर गांव की सरकार चुनने के प्रति लोगों में भारी उत्साह दिखा। तुलसीपुर ब्लॉक के विशुनपुर खैरहनिया बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। जबकि लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं में वोट डालने की होड़ सी दिखी। बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की कतार लग गई।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉकों में किसी भी बूथ पर हिंसा की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। कुछ स्थानों पर फर्जी वोटिंग आदि को लेकर कहासुनी होने की सूचना तो मिली मगर सुरक्षा बलों ने लोगों को खदेड़ दिया। दूसरे चरण में 4725 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन


प्रधानी के चुनाव में नई-नवेली दुल्हनों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। बूथ पर घूंघट करके महिला मतदाता वोटरों की लाइन में लगी दिखीं।

एक नवविवाहिता ने कहा कि पंचायत चुनाव में हर मतदाता को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि असली विकास की शुरुआत गांव की सरकार से ही शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरैया सतघरवा ब्लॉक के लंबीकोहल पोलिंग बूथ पर 85 वर्षीय खैरुन्निशा अपने बेटे के साथ वोट देने पहुंचीं। खैरुन्निशा चलने में असमर्थ हैं। बेटा उन्हें गोद में उठाकर मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथ पर लाया था।

हरैया सतघरवा बूथ पर 80 वर्षीय रमपता तथा लोहेपनिया बूथ पर 75 वर्षीय मुकीम ने भी परिवारीजन के साथ आकर मतदान किया। इन लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है। हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।

तुलसीपुर ब्लॉक के विशुनपुर खैरहनिया बूथ पर मंगलवार को नाबालिग द्वारा मतदान करने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इससे बूथ पर करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी व पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को बूथ से खदेड़ा। स्थिति सामान्य होने पर फिर से मतदान शुरू हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लाठियां भांजकर कई लोगों को पीटा है जबकि पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज की घटना से इंकार कर रहे हैं।

हरैया सतघरवा ब्लॉक के लौकहवा बूथ पर भी नोंकझोंक की नौबत आई थी। हालांकि सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने बूथ पर किसी तरह का विवाद होने से रोक लिया और लोगों को वहां से भगा दिया।

हरैया थाना क्षेत्र के लंबीकोहल बूथ पर भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद के चलते करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़कर मतदान शुरू कराया।


ललिया थाना क्षेत्र के बूथ मध्यनगर पकरेला तथा बनकटवा खुर्द पतझी में भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिली है। किसी भी मतदान केंद्र से बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed