{"_id":"62e958d20b3dfc658a6d7546","slug":"the-uproar-over-the-uprooting-of-the-bamboo-of-the-religious-flag-gonda-news-lko642375211","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजहबी झंडे के बांस उखाड़ने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजहबी झंडे के बांस उखाड़ने पर बवाल
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के धानी गांव में सड़क किनारे मजहबी झंडा लगाने के लिए सोमवार शाम एक समुदाय के लोगों ने तमाम बांस गाड़े थे। जिसे रात में बालपुर बाजार से लौटते समय कुछ युवकों ने उखाड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक समुदाय के लोगों ने बांस उखाड़ने वाले युवकों की पिटाई कर दी।
इसी बीच खबर पाकर नरायनपुर मर्दन गांव के प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो किसी ने उनकी चौपहिया गाड़ी में रखी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फेंक दी। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी व कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर मामला शांत कराया। मामले में दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
कोतवाली देहात के धानी गांव के एक समुदाय के लोगों ने सोमवार रात अपने मजहब के झंडे लगाने को सड़क किनारे तमाम बांस गाड़े थे। रात नौ बजे बालपुर बाजार से लौट रहे नरायनपुर मर्दन गांव के कुछ युवकों ने ये बांस उखाड़ दिए। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसकी सूचना जब नरायनपुर मर्दन गांव में पहुंची तो वहां से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौबे अपनी चौपहिया गाड़ी से कई लोगों संग मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग जुटने से मामला गरमा गया।
इसी बीच प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौबे की गाड़ी में रखी लाइसेंसी बंदूक किसी ने निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर मामला शांत कराया। हालांकि बाद में पुलिस ने बंदूक ढूंढकर प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौबे को सौंप दी।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि गांव में माहौल शांत है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।