फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The tricolor was hoisted remembering the lovers of freedom

73वें स्वतंत्रता दिवस परआजादी के दीवानों को यादकर फहराया तिरंगा...

Fri, 16 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted remembering the lovers of freedom
8-गोंडा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहे नन्हे मुन्हे? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में 73वां स्वाधीनता दिवस पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम एवं पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर पूरे जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पौधरोपण अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रमों की धूम रही। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने कैंप कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में कर्मठता के साथ अपना दायित्व निवर्हन ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर आयुक्त प्रशासन राकेश चन्द्र शर्मा, अपर आयुक्त न्यायिक कमलेश सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल पाण्डेय, मण्डलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने समारोह को सम्बोधित कर राष्ट्रीय एकता अखण्डता को अक्षुण्य बनाए रखने की अपील की। समारोह के बाद आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में ही अन्य अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत-प्रेात गीत प्रस्तुत किए गए। कवि व साहित्यकार रामगोविन्द पांडेय ने भी देश प्रेम से संबंधित काव्य पाठ किया। समारोह का संचालन अधिवक्ता रामशंकर पाण्डेय ने किया। आयुक्त ने राजकीय बालिका इन्टर कालेज की छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा नितिन बंसल ने कैम्प कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर व बेंकटाचार क्लब में ध्वजारोहण किया। संकल्प दोहराने के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिंजरे में कैद पंछी ही जानता है कि आजादी क्या चीज होती है। इसलिए देश के अमर सपूतों के बलिदानों की बदौलत हमें मिली आजादी के मूल्य को समझना होगा और अपने दायित्वों के प्रति सजग और जिम्मेदार भी बनना पड़ेगा। डीएम ने महिला सशक्तीकरण का आहवान करते हुए कहा कि हमें समाज में महिलाओं के प्रति अपने नजरिए को बदलने के साथ उनमें सुरक्षा की भावना भी जागृत करनी होगी। एडीएम रत्नाकर मिश्र ने कहा कि देश के अन्दर यानी हम लोगों के अन्दर जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कर हमें देश भक्ति की भावना से काम करने की जरूरत है। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों की शानदार प्रस्तुति की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा नितिन बंसल ने जिले के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य को अंग वस्त्र भेंट कर व जीजीआईसी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही अधिकारियों के साथ पौधरोपण भी किया। ध्वजारोहण के बाद डीएम नितिन बंसल ने मोहल्ला तोपखाना/ शास्त्री नगर मलिन बस्ती में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। डीएम ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ईओ नपाप, पूर्व चेयरमैन नपाप कमरूद्दीन, पीओ डूडा वीके सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में सूरज रहे अव्वल
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष कुमार ने झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें सूरज कुमार ने 15 मिनट 29 सेकंड में दौड़ खत्म कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुजीत ने 15 मिनट 30 सेकंड में दौड़ समाप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,फूलचंद ने 15 मिनट 31 सेकंड में दौड़ समाप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही दीपक पाल 16 मिनट में चौथा स्थान, दीपक कुमार ने 16 मिनट 50 सेकंड में पांचवा स्थान, स्वामीनाथ ने 18 मिनट 56 सेकंड में दौड़ समाप्त कर छठवां स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed