फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the train facility will again later 21 months

21 माह बाद फिर मिलेगी ट्रेन की सुविधा

Sat, 21 Nov 2015 10:52 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
आमान परिवर्तन कार्य के लिए करीब 21 माह पूर्व बंद की गई बढ़नी-गोंडा नव निर्मित रेल लाइन पर रविवार को ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेनों के संचालन से जहां जिले की 21 लाख आबादी को रेल यातायात का लाभ मिलेेगा, वहीं इससे गोंडा, श्रावस्ती, सिद्घार्थनगर, महराजगंज व गोरखपुर जनपद के लोगों के साथ-साथ नेपाली नागरिक भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु बलरामपुर स्टेशन पर बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई रेल लाइन पर ट्रेनों के संचालन का शुभारंभ करेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेल महकमे के साथ-साथ भाजपाइयों में भी काफी उत्साह है।
विज्ञापन


गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन पर आमान परिवर्तन का काम करीब डेढ़ दशक से चल रहा था। पहले चरण में गोरखपुर-आनंदनगर, दूसरे चरण में आनंदनगर-बढ़नी तथा तीसरे चरण में बढ़नी-गोंडा लूप लाइन को ब्राड गेज लाइन में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़नी-गोंडा रेल खंड पर 14 फरवरी 2014 को ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। करीब 21 माह बाद यह रेल लाइन अब ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार हो गई है।

21 महीने तक जिले की 21 लाख आबादी को रेल सफर के लिए गोंडा व सिद्घार्थनगर जनपद से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

इस रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से स्थानीय जनपद के अलावा गोंडा, श्रावस्ती, सिद्घार्थनगर, महराजगंज व गोरखपुर जिले के लोगों को भी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नेपाली यात्री भी इस रेल सेवा से काफी लाभान्वित होंगे।

शनिवार को बलरामपुर स्टेशन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद दद्दन मिश्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कर्म भूमि बलरामपुर से उनकी जन्मभूमि ग्वालियर तक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को दोपहर 1.20 बजे केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसके अलावा रविवार को ही गोरखपुर से मुंबई एलटीटी तक ट्रेन का संचालन भी वाया बलरामपुर के रास्ते शुरू किया जाएगा।

26 नवंबर से चार जोड़ी पैसेंजर-डेमो ट्रेनों का संचालन गोरखपुर से गोंडा तक किया जाएगा। सांसद ने बताया कि इस रेल रूट पर गोरखपुर से लखनऊ तक इंटरसिटी तथा पैसेंजर ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed