फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The ticket went to the person we wanted: Brij Bhushan

टिकट उसी को मिला, जिसे हमने चाहा : बृजभूषण

Fri, 03 May 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The ticket went to the person we wanted: Brij Bhushan
रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित जनसभा में  सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - संवाद
गोंडा। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने पुराने तेवर में मंच से लोगों को संदेश दिया कि भाजपा से टिकट उसी को मिला जिसे हमने चाहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जाने के बाद बृजभूषण ने जनसभा को संबोधित करते हुए आल्हा की पंक्ति ''''धन्य महोबा कै पानी है, जहां कै बकरी बाघ बिआय'''' के साथ आगे की बात अंडरस्टुड रखने की नसीहत देते हुए अपनी ताकत का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया में देवीपाटन मंडल, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती व कैसरगंज का नाम है।
विज्ञापन

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच पर मौजूद बहराइच की विधायक अनुपमा जायसवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि अनुपमा जी जानती हैं कि अभी तक कैसरगंज नाम की कोई जगह ही नहीं थी। कैसरगंज थाना और तहसील भी एक गांव में थी। मुझे भी लोग गोंडा का सांसद कहते थे, लेकिन अब कैसरगंज का इतना नाम हो गया है कि कहीं भी जाइए तो आपको सम्मान मिलेगा। बृजभूषण ने कहा कि मैं पहली बार 33 साल की उम्र में सांसद बन गया था, करण की आयु भी 33 साल ही है। बृजभूषण ने कार्यकर्ताओं से दो महीने का काम 15 दिन में पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने नामांकन के लिए निकलने से पहले अपनी मां व पूर्व सांसद केतकी सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। केतकी ने करण को टीका लगाकर आरती उतारी। शगुन के रूप में दही खिलाया। इसके बाद करण नामांकन के लिए रवाना हुए। करण भूषण पहली बार बड़े चुनाव में किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed