फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The thatched roof caught fire, the farmer was burnt alive

Gonda News: छप्पर में लगी आग, जिंदा जल गया किसान

Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The thatched roof caught fire, the farmer was burnt alive
झिनकू यादव की फाइल फोटो।
विश्नोहरपुर (गोंडा)। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लगने से सो रहे एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।नवाबगंज इलाके के बल्लीपुर के रामपुर में रविवार देरशाम हुए हादसे के बाद अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन

नवाबगंज के बल्लीपुर रामपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि पिता झिनकू यादव (70) उनके साथ रहते थे। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद खेत में रखवाली के लिए चले गए थे। इसी दौरान मकान के छप्पर में आग लग गई। बीमारी व वृद्धावस्था के चलते वह बाहर नहीं निकल पाए। जब तक आग पर काबू पाते तब तक वे जिंदा जल चुके थे। आग बुझने के बाद वृद्ध को नवाबगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक छप्पर में आग के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। वहीं परिजनों ने भी किसी तरह की रंजिश होने से इन्कार किया है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक वृद्ध झिनकू की पत्नी चंद्रावती की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। अपने दूसरे नंबर के बेटे शिवकुमार के साथ रहते थे। झिनकू के चार बेटे हैं। उनका छोटा बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। जबकि तीन बेटे घर पर ही खेती कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वर्ष 2022 में सड़क हादसे के बाद वह गांव पर रहने लगे थे। इससे पहले मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर में आग लगने से सामान जलकर राख
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के टिकरी जंगल से सटे हरदवा गांव निवासी केशवराम के छप्पर में रविवार देररात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान आग ने चरनी समेत बगल के तीन और छप्पर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फोन कर वजीरगंज उपकेंद्र से संबंधित फीडर की बिजली कटवाई, तब जाकर करीब एक घंटे बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक लाखों के सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित केशव राम ने बताया कि घरेलू सामान सहित चारा मशीन, तख्त, चारपाई, पंखा, साइकिल, अनाज, भूसा आदि सामान जलकर राख हो गया है। प्रधान धनीराम के सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल राम नरायन ने बताया कि आगजनी में हुए नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed