फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the test was openly copied

परीक्षा में खुलेआम हुई नकल

Tue, 28 Jul 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुआं और बलरामपुर में बीटीसी का प्रशिक्षण ले रहे द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षा मंगलवार को पहले ही दिन नकल की भेंट चढ़ गई। परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में किताबें रखकर खुलेआम नकल की। यह स्थिति तब थी, जब केंद्र प्रभारी ने नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने का दावा किया था।
विज्ञापन


डायट दर्जीकुआं और बलरामपुर में बीटीसी का प्रशिक्षण ले रहे द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा में मंगलवार से शुरू हुईं। सुबह 10 से 12 बजे तथा 12 से दो बजे के बीच दो पॉलियों में हुई परीक्षा में 315 की जगह 313 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पिछली बार जीजीआईसी में नकल होने के कारण डायट प्रशासन ने इस बार जीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया है, लेकिन यहां तो पहले दिन ही परीक्षा की शुचिता तार-तार हो गई। परीक्षार्थी एक दूसरे की कॉपी में देखकर नकल करने के साथ ही खुलेआम गाइड रखकर भी नकल करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों की मिलीभगत से परीक्षा में मेज पर किताबें रखकर नकल की गई। वहीं, परीक्षा केंद्र प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा के दौरान जो भी नकल करता मिलेगा, उसे परीक्षा कक्ष से निकाल दिया जाएगा। साथ ही कक्ष निरीक्षक भी जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed