{"_id":"6942ed2e1b903f22560f44ed","slug":"the-tenure-of-the-zilla-panchayat-president-ends-in-july-and-that-of-the-pradhan-in-may-june-gonda-news-c-100-1-gon1003-148935-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जुलाई में जिपं अध्यक्ष व मई-जून में पूरा हो रहा प्रधान का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जुलाई में जिपं अध्यक्ष व मई-जून में पूरा हो रहा प्रधान का कार्यकाल
Wed, 17 Dec 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में जुलाई माह में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल पूरा होगा। मई-जून में प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में निर्धारित समयसीमा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने लिए डीपीआरओ की ओर से पंचायतीराज निदेशक को रिपोर्ट भेज दी गई है।
चार दिसंबर को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह की ओर से पंचायतीराज अधिकारी से जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यकाल समाप्ति की रिपोर्ट तलब की थी। डीपीआरओ लालजी दूबे ने सभी एडीओ पंचायत से रिपोर्ट तलब की है। ऐसे में 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हालांकि कोरम न पूरा की स्थिति में कुछ पंचायतों में प्रधानों का 19 जून 2026 को कार्यकाल पूरा होगा।
अधिकारियों ने बताया कि दो-तिहाई सदस्यों की संख्या न होने के कारण लगभग 20 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में सदस्यों का उपचुनाव कराया गया। ऐसे में उन पंचायतों में 18 जून को प्रथम बैठक कराई गई। इस तरह से प्रधानों का कार्यकाल ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल से एक महीने पहले ही समाप्त हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 12 जुलाई को ही पूरा हो जाएगा। ब्लॉक प्रमुख का 19 जुलाई 2026 को कार्यकाल पूरा होगा। हालांकि मुजेहना ब्लॉक में प्रमुख का कार्यकाल 17 जून को ही पूरा होने की रिपोर्ट दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि रिपोर्ट निदेशालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
छह फरवरी तक पूरा हो जाएगा वोटरलिस्ट का काम
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची की फीडिंग पूरी होने के बाद मैपिंग का काम किया जा रहा है। लगभग 10 ब्लॉकों के मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। 23 जुलाई को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे व आपत्तियां ली जाएगी। निस्तारण के बाद छह फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
आरक्षण के लिए डीपीआरओ पहुंच रहे दावेदार
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी तय करने के लिए आरक्षण की जानकारी लेने के लिए डीपीआरओ कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्हें शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार करने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आरक्षण को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। मिलते ही नियमानुसार प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।