{"_id":"57473d564f1c1b2f2d69232e","slug":"the-tengnhia-team-won-the-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंगनहिया की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंगनहिया की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मैच का शुरुआत करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बिंद्रा प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जीत कर टेंगनहिया क्रिकेट टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एक जून को खेेला जाएगा।
गुरुवार को भीखपुर मैदान पर बिंद्रा प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन व्यापार मंडल पदाधिकारी सरदार परमजीत सिंह गांधी ने किया। इस अवसर पर सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव भी मौजूद रहे।
आयोजक मंडल के सदस्य राज कुुंवर पांडेय ने बताया कि उद्घाटन मैच भीखपुर तथा टेंगनहिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीखपुर की टीम निर्धारित 15 ओवर में 75 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेंगनहिया क्रिकेट टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। टेंगनहिया के आल राउंडर खिलाड़ी सलमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन सुबह तथा शाम दो मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला एक जून को खेला जाएगा।