फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The teenager had left for Rajasthan, was kidnapped by a labourer in Amroha

Gonda News: राजस्थान के लिए निकली थी किशोरी, अमरोहा में मजदूर ने कर लिया अगवा

Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The teenager had left for Rajasthan, was kidnapped by a labourer in Amroha
रुपईडीह (गोंडा)। राजस्थान के लिए निकली जिले की एक किशोरी को सीतापुर निवासी मजदूर ने अमरोहा से अगवा कर लिया। इसके बाद सीतापुर में अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। कौड़िया पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर पीड़िता को उसके चंगुल से मुक्त कराया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते 12 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने राजस्थान में रहकर मजदूरी करने वाले गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उपनिरीक्षक अजय सिंह ने छानबीन की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। जांच में सामने आया कि किशोरी से बात करने के बाद राजस्थान के युवक ने फोन बंद कर लिया। किशोरी के मोबाइल की लोकेशन सीतापुर में मिली। इसके बाद पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरी थी। तभी मजदूर ने उसे अगवा कर लिया। उसने सीतापुर स्थित अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर सीतापुर के मेढ़ई पुरवा निवासी पुतान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed