फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The team will go to Delhi today to collect the ballot papers, which will be kept under double lock

Gonda News: बैलेट पेपर लेने आज दिल्ली जाएगी टीम, डबल लॉक में रखे जाएंगे

Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The team will go to Delhi today to collect the ballot papers, which will be kept under double lock
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर रखने व चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को आरओ व एआरओ के बक्से की आपूर्ति की गई है। बुधवार को ट्रक व बक्से के साथ ही बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी की अगुवाई में जिला निर्वाचन की टीम बैलेट पेपर लेने के लिए दिल्ली रवाना होगी। आपूर्ति के बाद बैलेट पेपर कोषागार में डबल लॉक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

अगले वर्ष जिले में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाएगा। इसमें करीब 26 लाख मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग कर अपनी पसंद के प्रत्याशी को मतदान करेंगे। दिल्ली से बैलेट पेपर की आपूर्ति लेने के लिए चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी देवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार सुबह उनकी टीम ट्रक व 400 बक्से लेकर दिल्ली रवाना होगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए 160 बक्से की आपूर्ति की गई। साथ ही 500 के करीब बक्से स्टोर में पहले से हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि बैलेट पेपर जिले के कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे। चुनाव तक 24 घंटे पुलिस सुरक्षा के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी 1,192 ग्राम पंचायतों से मतदाता पुनरीक्षण के बाद बीएलओ को अपनी तहसील में हस्तलिखित पांडुलिपि जमा करनी है। इसमें अभी तक करीब 1,100 पंचायतों की पांडुलिपियां निर्वाचन कार्यालय में जमा हो चुकी हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सभी को जल्द से जल्द पांडुलिपियां जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article