फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   the teachers and students performs

शिक्षिकाओं व छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के दौरान माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज कूकनगर ग्रंट में हुई दबंगई के विरोध में शनिवार को कस्तूरबा इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को बचा रहे थानाध्यक्ष खोड़ारे को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन


15 अगस्त को खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट स्थित माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोग आए और शिक्षिकाओं व छात्राओं से अभद्रता करते हुए शिक्षक दिलीप मिश्र से मारपीट की।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिससे विद्यालय में शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लेकर शनिवार को कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं व छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष खोड़ारे पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की। इस मौके पर पपिया नियोगी, अंजना श्रीवास्तव, सरोज मिश्रा, अमिता तिवारी, ऊषा शुक्ला, अंकिता तिवारी, ललिता, किरन सिंह, पीतांबरी शर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, विजयलक्ष्मी आदि शिक्षिकाएं व कई शिक्षक मौजूद रहे।


उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष की लापरवाही का मामला विधान परिषद में उठेगा। शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी सोमवार को यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed