फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The superintendent should explain why the arrangements in the hospital are so bad

Gonda News: अधीक्षक बताएं आखिर क्यों बदहाल हैं अस्पताल में व्यवस्थाएं

Fri, 24 Oct 2025 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The superintendent should explain why the arrangements in the hospital are so bad
करनैलगंज सीएचसी में निरीक्षण करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा। - संवाद 
करनैलगंज। 10 अक्तूबर को प्रसूताओं को नहीं मिल रहा भोजन, जांच भी मुश्किल शीर्षक से प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आने वाली महिलाओं को नाश्ता व भोजन न मिलने की भी पुष्टि हुई। निरीक्षण के समय अधिकांश चिकित्साधिकारी, कर्मचारी नदारद रहे जो फोन पर सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने अधीक्षक डॉ. सौम्या श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में गंदगी फैली मिली। वाटर कूलर खराब मिला। पेयजल की कोई व्यवस्था अस्पताल नहीं मिली। प्रसूता वार्ड में बेड पर सूखा खून मिला। पैथोलॉजी में घास फूस जमी थी, जिस पर एसडीएम ने अधीक्षक को फटकारा। एसडीएम ने दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, एक्सरे रूम, वैक्सीन रूम, वार्ड, लेबर रूम के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर, मुख्यमंत्री सुपोषण वार्ड सहित तमाम कमरे, भोजनालय आदि बंद मिलने पर अधीक्षक से जवाब तलब किया है। अस्पताल में लोगों ने दलालों का अड्डा होने की शिकायत की, जिसपर अधीक्षक को सख्त हिदायत दी गई। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में निरीक्षण शुरू होने पर मात्र एक डॉक्टर मौजूद रहीं तथा कई कर्मचारी नदारद रहे, जो बाद में उपस्थित हो गए।
विज्ञापन

बताया कि अस्पताल की हालत बदहाल हैं। ज्यादातर कक्ष बंद मिले। लगता है कई महीनों से कमरों के ताले तक नहीं खुले हैं। प्रसूताओं को मिलने वाला नाश्ता, भोजन महीनों से नहीं मिल रहा है। गंदगी का अंबार है जिसके लिए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि अव्यवस्था को लेकर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed