{"_id":"5db08f878ebc3e93bc19b829","slug":"the-students-showed-a-bright-future-with-a-glimpse-of-history-gonda-news-lko488608626","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने इतिहास की झलक से दिखाया उज्ज्वल भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने इतिहास की झलक से दिखाया उज्ज्वल भविष्य
विज्ञापन
गोंडा के एनजीएम में छात्राएं समूह में।
- फोटो : GONDA
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में बुधवार को दीपावली से पूर्व इतिहास की झलक के नाम से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में इतिहास के प्रोफेसर ने छात्राओं को सीख दी कि अतीत से वर्तमान का अनुमान करते हैं और भविष्य उज्ज्वल होता है। कार्यक्रम महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने इतिहास पर आधारित कई नाटक प्रस्तुत किए और अतीत की गौरवशाली परंपरा की याद को ताजा कराया।
इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी सिंह के निर्देशन में इतिहास विभाग की समस्त छात्राओं ने इतिहास की एक झलक के अंतर्गत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ इतिहासज्ञ प्रोफेसर डॉ. परमानन्द लाल श्रीवास्तव एलबीएस पीजी कालेज एवं डॉ. सरिता सिंह इतिहास प्रवक्ता सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। सरस्वती वंदना के साथ ही छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। डॉ. परमानन्द लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जब हम अतीत से वर्तमान का अनुमान करते हैं तो हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।
डॉ. मौसमी सिंह ने इतिहास के बारे में बताते हुये कार्यक्रम की रूपरेखा बतायी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सगुन श्रीवास्तव, बीए द्वितीय वर्ष की किरन ने इतिहास विषय पर भाषण दिया तथा विभिन्न छात्राओं द्वारा देश भक्ति नृत्य, अकबर वीरबल हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को गुदगुदाने का प्रयास किया। छात्राओं द्वारा जनरल नालेज के प्रश्न पूछे गये जिसका छात्राओं ने उत्साह पूर्वक उत्तर दिया। मुगलिया सल्तनत पर आधारित नाटक छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया। अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन शालू तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. परमानन्द लाल श्रीवास्तव ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 5000 रुपये प्रदान किये। डॉ. आनन्दिता ने आये हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. नीलम छाबड़ा ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रंजना बंधु, डॉ. हरप्रीत कौर, समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में छात्रा शालू तिवारी, दरबारी प्राची कसौधन, संगीता, दासी आबिदा खातून, सिपाही नैनसी तिवारी एवं नीलम वर्मा, सेनापति अंशिका शुक्ला सविका तृप्ति चौधरी, बड़ी अनारकली प्रतिभा शुक्ला, बड़े सलीम रिम्पी सिंह, बीरबल किरन मौर्या, रूकैया बेगम, उमा तिवारी महरानी जोद्धा काजल पांडेय और अनामिका, रूकैया, सूफिया आदि का योगदान रहा।