फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The student was called by his girlfriend and murdered by his family members

Gonda News: छात्र को प्रेमिका ने फोन कर बुलाया और परिजनों ने कर दी हत्या

Fri, 20 Sep 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The student was called by his girlfriend and murdered by his family members
संदीप कुमार। फाइल फोटो
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर हथिनी गांव के रहने वाले स्नातक के छात्र संदीप कनौजिया (21) की प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों ने ही हत्या की थी। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो हत्या में युवती के परिजनों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। तेजपुर सोखाजोत गांव से युवती के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने के बाद ही शव बरामद हो सका था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव गन्ने के खेत में फेंका था। कॉल डिटेल से पता चला कि 14 सितंबर को प्रेमिका संजू मौर्य ने ही फोन करके संदीप को बुलाया था। इसके बाद संजू के माता-पिता व भाई ने मिलकर संदीप की हत्या कर दी। घटना के चौथे दिन शव मिला था। पुलिस ने हत्याकांड में संजू के साथ ही उसकी माता विमला देवी व पिता लल्लन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि हत्या में संजू के साथ ही उसके परिजनों की भूमिका है। उसका भाई मोहित मौर्य फरार है। उसकी तलाश के लिए टीम बनाई गई है। बताया कि संदीप की चार साल से संजू से नजदीकी थी। खलीलाबाद में दोनों एकसाथ नेटवर्किंग कंपनी में काम करते थे। संजू के परिजन संदीप से संबंध को लेकर नाराज चल थे। इसकी जानकारी संदीप को नहीं थी। घटना वाले दिन वह संजू के बुलाने पर चला गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed