{"_id":"692b3a0a8d036e3a7a0a4a0a","slug":"the-story-of-the-parvati-form-of-mother-sati-was-narrated-gonda-news-c-100-1-gon1041-147998-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: माता सती के पार्वती स्वरूप की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: माता सती के पार्वती स्वरूप की कथा सुनाई
Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रवाचक भुवनेश शास्त्री
नवाबगंज। कटरा कुटी धाम मंदिर में आयोजित श्री हनुमत प्राप्ति महायज्ञ और सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा का माहौल चरम पर रहा। कथावाचक भुवनेश शास्त्री ने शनिवार को माता सती के पार्वती स्वरूप में पर्वतराज हिमाचल के घर पुनर्जन्म की पावन कथा का वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भावों से अभिभूत कर दिया।
उन्होंने बताया कि दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपमानित होने के बाद सती ने देह त्याग दी और पुनः पर्वतराज हिमाचल के घर पार्वती के रूप में अवतरित हुईं। कथा में भगवान शिव से पुनर्मिलन, तपस्या और देवताओं के उद्देश्य जैसे प्रसंग रोचक ढंग से प्रस्तुत किए गए। कथा के दौरान पंडाल जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर महंत स्वामी चिन्मयानंद दास, अरुण सिंह, विनोद गुप्त, पंडित चंद्र किशोर शास्त्री, डॉ. कुमार, ओमप्रकाश गुप्त, विजय सोनी, धीरेंद्र शुक्ल आदि भक्त मौजूद रहे।