{"_id":"675c744cee4a6989ec00fab8","slug":"the-shopkeeper-did-not-know-took-a-loan-of-five-lakhs-case-against-the-branch-manager-gonda-news-c-100-1-gon1003-128969-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुकानदार को पता नहीं, कर दिया पांच लाख का लोन, शाखा प्रबंधक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुकानदार को पता नहीं, कर दिया पांच लाख का लोन, शाखा प्रबंधक पर केस
Fri, 13 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध ने घर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड कैलाश नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद (54) अपने बेटे सुमित कुमार के साथ 15 नवंबर की शाम पैदल सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। बांदा रोड पर एक स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सड़क के किनारे खड़े राजेंद्र प्रसाद के ऊपर गिर गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। मौके पर मौजूद पुत्र सुमित व अन्य परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां भी हालत में सुधार न होने पर राजेंद्र को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां 11 दिन तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया था।
गुरुवार की देर रात राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। बेटे सुमित ने बताया कि घर में मां राजरानी व दो भाई चार बहन हैं। राजेंद्र मजदूरी करते थे। पुत्र सुमित ने 16 नवंबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मौत होने पर दोनों बाइक चालकों अभिमर्दन कुशवाहा व राजकुमार राजपूत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।