फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The school was in the lock, the entire staff salaries withheld

स्कूल में लगा था ताला, पूरे स्टाफ का वेतन रोका

Sat, 19 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The school was in the lock, the entire staff salaries withheld
दिव्यांग बच्चों का विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीएसए व बीईओ ने शनिवार को जिले के 63 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में ताला लटकता मिलने पर समस्त स्टाफ का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। बिना सूचना के स्कूल से नदारद 17 शिक्षकों व शिक्षामित्रों के वेतन एवं मानदेय काटे गए है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने 63 पीएस व यूपीएस का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के पीएस निश्चलडीह की शिक्षिका प्रियंका वर्मा, मैनहवा की शिक्षिका बिंदू देवी, रमनगरा के शिक्षक मोहम्मद रेहान, नचौरा की शिक्षिका रानी विजय लक्ष्मी त्रिपाठी व अनुदेशक पवन कुमार पांडेय, शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के पीएस ठढक्की की शिक्षिका अल्पना कुमारी, टिटहरिया के शिक्षक नंदलाल, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के पीएस जुगलीपुर की शिक्षिका रेनू सिंह, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के पीएस सिकरामाफी की शिक्षिका रश्मि जायसवाल, हरनीडीह की शिक्षिका नसरीन बानो, पेहर प्रथम की शिक्षामित्र किरन श्रीवास्तव, घोडचढ़ी के शिक्षक नीतीश कुमार, नवीनगर की शिक्षिका सुनीता सिंह, श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के पीएस बेलई बुजुर्ग के हेडमास्टर फखरुद्दीन, शिक्षामित्र महेश प्रसाद गौड़ व नेहा श्रीवास्तव और पीएस ठगपुरवा की शिक्षिका सपना बिना सूचना के स्कूल से नदारद पाई गई।
विज्ञापन


इन शिक्षकों व शिक्षामित्रों का एक-एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटकर तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूरत सिंहडीह में निरीक्षण के समय ताला लटकता पाया गया। स्कूल में तैनात हेडमास्टर संपूर्णानंद, शिक्षक कुलदीप वर्मा, नकुल त्यागी व शिक्षामित्र तिलकराम का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोककर जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed