{"_id":"60f45d768ebc3e6d5d6abdcd","slug":"the-road-sunken-in-the-rain-near-the-saryu-bridge-gonda-news-lko587537941","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सरयू पुल के पास धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सरयू पुल के पास धंसी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारी बारिश के कारण करीब दो मीटर से अधिक चौड़ाई में गोंडा लखनऊ मार्ग पर सरयू पुल के निकट सड़क धंस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मामला गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित कटरा घाट पुल के समीप का है। यहां बारिश की वजह से पहले सड़क की पटरी धंस कर गढ्ढे में तब्दील हो गई। सुबह से लगातार हो रही बारिश का पानी गढ्ढे में जाता रहा।
जिससे गढ्ढे का दायरा बढ़ने लगा और सड़क का हिस्सा भी कटकर गढ्ढे में तब्दील होता गया। कुछ ही देर में उसका दायरा बढ़कर करीब दो मीटर से अधिक हो गया। जिसकी सूचना लोगों ने उपजिलाधिकारी हीरालाल यादव को दी। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सड़क पर बने गढ्ढे को भरने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आनन फानन में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी श्रमिकों के साथ पहुंचे। एसडीएम हीरालाल यादव ने बताया कि यदि त्वरित कार्रवाई नही की जाती तो रात्रि के समय कोई बड़ी घटना घटित हो जाती। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ्ढे की भराई कराई जा रही है।