फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The resolution reminded the people not intoxicated

लोगों को दिलाया नशा नहीं करने का संकल्प

Sun, 26 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The resolution reminded the people not intoxicated
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
नशा व्यक्ति व समाज को खोखला कर देता है। नशा से न केवल नशा करने वाले व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है बल्कि उसका परिवार भी प्रभावित होता है। नशे के चक्कर में व्यक्ति अपनी आर्थिक व सामाजिक स्थिति खुद खराब कर लेता है। जीवन में सफल होने के लिए किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


ये बातें एसएसबी 50वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानायक जनार्दन मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर रविवार को एसएसबी द्वारा ग्राम मजगवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


प्रभारी सेनानायक ने एसएसबी जवानों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी जीवन में नशा न करने का संकल्प दिलाया। एसएसबी के चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार ने नशे से होने वाली बीमारियों व शारीरिक नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर रामनरेश, रामकिशोर, ग्राम प्रधान विजय कुमार आदि मौजूद रहे। व्यापारियों ने भी नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल तुलसीपुर के पदाधिकारियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर मद्यनिषेध एवं नशाखोरी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए भविष्य में किसी भी तरह का नशा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल तुलसीपुर के नगर अध्यक्ष रामजी आर्य, रूपचंद्र गुप्ता, श्याम बिहारी, प्रदीप अग्रहरि, विनय सोनी, भगवती सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed