फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The purchase of cement was done on paper, bypassing the rules.

Gonda News: नियमों को दर किनार कर कागजों में हुई थी सीमेंट की खरीद

Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The purchase of cement was done on paper, bypassing the rules.
गोंडा। सिंचाई विभाग के सरयू ड्रेनेज खंड में सीमेंट घोटाले के मामले की परत-दर परत सामने आ रही है। मंगलवार को इस मामले में तत्कालीन अवर अभियंता हरदत्त मिश्र की गिरफ्तारी के बाद कई नए खुलासे हुए हैं। इसमें नियमों को दरकिनार कर कागजों में ही सीमेंट की खरीद की गई थी। अब मामला सामने आने के बाद इससे जुड़े लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पहले सिंचाई विभाग के माध्यम से बनने वाली पुलिया के लिए विभाग खुद ही सीमेंट की खरीद करके देता था। इसमें ही खेल किया गया था। नियम था कि सीमेंट की खरीद निर्माता कंपनी से सीधे की जाय, लेकिन यहां पर नियमों को दरकिनार कर मनमानी की गई। उस वक्त विभाग के अफसरों ने फैजाबाद व गोंडा की एक-एक फर्म से सीमेंट की खरीद की बात कही।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि सीमेंट खरीदी ही नहीं गई और उसके नाम पर 83 लाख रुपये का भुगतान ले लिया गया। इस मामले की जांच में कई बड़े अफसर भी घेरे में आ रहे हैँ।ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद बुधवार को अवकाश के कारण विभाग में सन्नाटा रहा, लेकिन विभागीय कर्मी व अधिकारी एक दूसरे से फोन पर इसका इनपुट जुटाते रहे। यही नहीं, विभाग में काम कर रहे कई ठेकेदार भी इसको लेकर अपनी राय जताते रहे। विभागीय अधिकारी इस मामले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed