{"_id":"571269ea4f1c1b73674a6ab8","slug":"the-procession-pulled-by-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने ध्वस्त कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए जुलूस निकाल व प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंदेश्वरीप्रसाद दूबे की अगुवाई में वकील यहां शनिवार को लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार को नाकारा बताया। वकीलोें का कहना था कि पिछले कई दिनों में अधिवक्ताओं की ताबड़तोड़ हत्याएं हुई हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त मंत्री दिवाकर तिवारी ने बताया कि जुलूस कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां गनेश कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ त्रिपाठी, जमील अहमद, रविप्रकाश पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, विजय प्रकाश त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने वकीलों की हत्या व उन पर हो रहे हमले को निंदनीय बताया।
विज्ञापन
अंत में मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल को सौंपा। इस मौके पर अनिल सिंह, मृत्युंजय शुक्ल, रविचंद्र त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, राम बुझारत दूबे, जगन्नाथ शुक्ल, संगमलाल दूबे आदि मौजूद रहे।