{"_id":"7cf70f12ca28f978cc5673ef4e0e560f","slug":"the-procession-marched-out-of-juloosh-e-mohammadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह रबीउल अव्वल के मौके पर जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शान के साथ निकाला गया। बुधवार की रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चकाचौंध रोशनी से इबादतगाह जगमगाते रहे। गुरुवार की सुबह जगह-जगह जुलूस निकला गया।
गोंडा नगर में बहराइच रोड, पंतनगर सहित अन्य स्थानों से जुलूस निकाला गया। वहीं करनैलगंज में बुधवार की रात पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर नगर व क्षेत्र में जगह-जगह शानदार सजावटें एवं बिजली की लाइटों का तोरणद्वार बनाया गया था। नगर में कई स्थानों पर मिलादुन्नवी का धार्मिक मंच लगाया गया। नगर के नई बाजार चौराहा, रामलीला मैदान के निकट, सकरौरा चौराहा, कसगरान, सदर बाजार, बंधू मस्जिद, मौर्य नगर चौराहा, कल्लू मस्जिद, बकाई चौराहे पर बेहतरीन सजावट की गई थी।
बुधवार की रात करीब 10 बजे नगर के चौक घंटाघर स्थित बंधू मस्जिद से चेयरमैन शमीम अच्छन, फहीम अहमद, मोहम्मद असदुल बकाई, छन्नू मियां व एहसानुलहक, बांके मिंया की अगुवाई में विशाल जुलूस निकाला गया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सकरौरा पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह नौ बजे नई बाजार स्थित बकाई चौराहे से सैयद सुयेबुल अलीम बकाई की अगुवाई में विशाल जुलूस निकाला गया, जो गाड़ीबाजार, गुड़ाही बाजार, बालूगंज, कसगरान, बालकरामपुरवा, सकरौरा चौराहा होते हुए सकरौरा नगर में पहुंचा, जहां पर कल्लू मस्जिद में मिलाद किया गया। जुलूस में आबिद बकाई, नजीर इंडियन, रफीउल्ला अंसारी, हाजी हारुन रुमी, शाहिद रजा कुरैशी आदि शामिल हुए। जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे।
उधर, मुजेहना में धानेपुर बाजार में गाजे-बाजे के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस आगापुरवा गांव से चलकर बाजार बाग, नई मस्जिद, चौक बाजार होते हुए धानेपुर थाने पर पहुंचा। इस मौके पर जुलूस में शामिल ऊंटों ने थाना परिसर में ब्रम्हदेव के स्थान की परिक्रमा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस का नेतृत्व बाजार बाग के मौलाना सैय्यद सहजाद ने किया। वहीं, नवाबगंज में रसूल की अहमद मर हब्बा के नारों से पूरा कस्बा गूंज रहा था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने पैगंबर मोहम्मद साहब को याद किया। जगह-जगह जलसों का एहतराम हुआ। नजराने अकीदत में लंगरों का दौर भी चला।