{"_id":"6a4e88cc55c7bac3bc0df1d1","slug":"the-principal-secretary-of-the-board-of-revenue-will-visit-on-the-10th-gonda-news-c-100-1-gon1003-161873-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजस्व परिषद की प्रमुख सचिव 10 को आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजस्व परिषद की प्रमुख सचिव 10 को आएंगी
Wed, 08 Jul 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजस्व परिषद की प्रमुख सचिव अपर्णा यू. 10 जुलाई को जिले में आएंगी। वह प्रशासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगी। दौरे को लेकर देवीपाटन मंडल के आयुक्त ने बुधवार को मंडलीय अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी मांगी।
संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक होगी। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बैठक में देवीपाटन मंडल के अलावा बाढ़ से प्रभावित होने वाले आसपास के 18 जिलों के अधिकारी शामिल होंगे।