फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The prime candidate's brother-in-law was beaten to death by the head

प्रधान प्रत्याशी के देवर की सरिया से पीटकर हत्या

Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The prime candidate's brother-in-law was beaten to death by the head
गोंडा। खैरा गांव में बुधवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने प्रधान पद की प्रत्याशी के देवर की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। हमले में परिवार की एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कोतवाली नगर में चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर ने बताया कि कोतवाली नगर में चार लोगों के खिलाफ मारपीट धमकी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला यादव पंचायत चुनाव में प्रधान पर की प्रत्याशी है। परिवार के लोग गांव वालों के साथ चुनाव प्रचार में लगे थे। देर रात उसका छोटा भाई अशोक कुमार यादव चुनाव प्रचार से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव में पहुंचा था तभी उसके गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के भगवान प्रसाद उनके बेटे महेश, सर्वेश व प्रमोद उसके भाई अशोक से अभद्रता करने लगे, जब उसने मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी डंडा व सरिया से हमला कर दिया। सभी मिलकर अशोक को पीटने लगे।
कृष्ण कुमार ने बताया कि शोर सुनकर उसका भतीजा पवन कुमार यादव व भाभी रामसुरेमन बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से अशोक कुमार व पवन कुमार को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान गुरूवार को अशोक यादव 40 ने दम तोड़ दिया, जबकि पवन कुुमार व राम सरेमन का इलाज चल रहा है। मामले में कृष्ण कुमार ने कोतवाली नगर भगवान प्रसाद व उसके बेटे महेश, सर्वेश व प्रमोद के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि कृष्ण कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चुनावी रंजिश का नहीं है, आपसी रंजिश में मारपीट हुई है। म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed